ITI कैसे करे और आईटीआई क्या होता है यहाँ देखें पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों Fresherhits.com में आपका स्वागत है। आज के समय में हर युवा पढ़ लिखकर अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहता है और अच्छी जिंदगी जीना चाहता है। आज हम आपको ITI Kaise Kare के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ITI Kaise Kare Puri Jankari
ITI Kaise Kare

Table of Contents (toc)


दसवीं पास करते ही बच्चे नौकरी पाना चाहते हैं, लेकिन बिना हुनर ​​के नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है। इस कारण कुछ बच्चे नौकरी पाने के लिए आईटीआई कोर्स करना चाहते हैं। क्योंकि ITI का कोर्स करने के बाद आपको नौकरी जल्दी मिल जाती है. इसके अलावा आप आईटीआई कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

आपमें से कई लोग ITI कोर्स करना चाहते होंगे। लेकिन आप नहीं जानते कि ITI कोर्स क्या होता है? ITI करने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है? आई टी आई में प्रवेश कैसे प्राप्त करें और कितनी फीस है। और इस कोर्स की अवधि क्या है। इन सब सूचनाओं के अभाव में बहुत से बच्चे आई टी आई नहीं कर पाते और उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। तो आज मैं आपको बताता हूँ ITI कैसे करें? अगर आप भी आईटीआई करके नौकरी पाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आईटीआई करने के लिए क्या योग्यता चाहिए? आईटीआई में प्रवेश कैसे प्राप्त करें? तो यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।


ITI Kya Hota Hai

आपको बतादें कि आईटीआई का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Industrial Training Institute और हिंदी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है आईटीआई एक 'इंडस्ट्रियल कोर्स' है। यह कोर्स 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं कर सकते हैं। आठवीं कक्षा पास करने के बाद आप आईटीआई कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को कई तरह के हुनर ​​सिखाए जाते हैं। ताकि छात्रों को जल्दी और अच्छी नौकरी मिल सके।

आईटीआई में कई तरह के कोर्स यानी ट्रेड होते हैं। जैसे मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, कंप्यूटर आदि और इसके अलावा भी कई ट्रेड हैं। इन कोर्स को करके आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।


ITI Kaise Kare

  • ITI करने के लिए सबसे पहले आपको 8वीं, 10वीं या 12वीं पास करनी होगी। 
  • हर साल जुलाई के महीने में आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म निकलता है।
  • आपको आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करना होता है। उस समय आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। 
  • ऑनलाइन आवेदन अपने राज्य के आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर करना होगा।
  • आवेदन करने के बाद आईटीआई के लिए प्रवेश परीक्षा होती है। 
  • आपको एंट्रेंस एग्जाम अच्छे अंकों से पास करना होगा। क्योंकि मेरिट के आधार पर सरकारी कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है। 
  • एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। जिस विषय में रुचि हो उसी ट्रेड में प्रवेश लें। 
  • आपको निर्धारित समय के लिए पाठ्यक्रम का अध्ययन करना होगा।
  • कोर्स पूरा करने के बाद आपको संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट मिल जाता है।
  • सर्टिफिकेट मिलने के बाद आप किसी भी कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


आई टी आई की फीस कितनी होती है?

सरकारी आईटीआई कॉलेज और निजी आईटीआई कॉलेज की फीस अलग-अलग है। सरकारी आईटीआई कॉलेज में आईटीआई की फीस काफी कम होती है। जबकि निजी कॉलेज में फीस दस हजार से तीस हजार तक होती है। अगर आप सरकारी आईटीआई कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको आईटीआई की प्रवेश परीक्षा अच्छे अंकों से पास करनी होगी। क्योंकि सरकारी आईटीआई कॉलेज में मेरिट के आधार पर सीट मिलती है।


ITI  प्रवेश फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

  • आपके पास 8वीं, 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आधार कार्ड। 
  • यदि आप आरक्षित वर्ग के हैं और छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सामुदायिक प्रमाण पत्र देना होगा।
  • बैंक खाता। 
  • ईमेल आईडी।
यह भी पढ़ें - ITI Karne Ke Fayde

आईटीआई कैसे करें (वीडियो)

 


FAQ - ITI Kaise Kare

Q.1 आईटीआई में प्रवेश लेने की आयु सीमा क्या है?

Ans - उम्मीदवार की आयु 14 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q.2 आईटीआई एडमिशन के फॉर्म कब भरे जायेंगे ?

Ans - हर साल जुलाई के महीने में आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म निकलता है।

Q.3 ITI Kitne Saal Ka Hota Hai

Ans - आईटीआई में 6 महीने से लेकर 2 साल तक के कोर्स होते हैं। 


यह भी देखें - ITI Ke Baad Kya Kare

Conclusion: 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट ITI Kaise Kare जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। ITI Kaise Kare इस पोस्ट में हमने इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now