[2023] में Apple कंपनी में जॉब कैसे पाए [योग्यता सैलरी]

नमस्कार दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं कि एप्पल जो की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है जिसके Iphone, Mac Computers, Mac Book Laptop, Airpods आदि पूरी दुनिया में फेमस है और Apple नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे महंगे गैजेट्स की तस्वीर बनती है और इस कंपनी में काम करना वाकई अपने आप में एक अनोखी बात है। Apple कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करते समय आपके पास क्या कौशल या डिग्री होनी चाहिए और किस तरह की तैयारी आपको Apple में नौकरी के लिए तैयार कर सकती है आइये जानते है Apple Company Me Job Kaise Paye

Apple Me Job Kaise Paye
Apple Company Jobs


Table of Contents (toc)

Apple Company Me Job Kaise Paye

अगर आप Java, C, C++ आदि कोडिंग लैंग्वेज जानते हैं और अगर आपने B.tech, BE, BCA से ग्रेजुएशन किया है तो आपको जल्द ही Apple में नौकरी मिल जाएगी। Apple एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, टेक्निकल जॉब की कमी हमेशा रहती है। इसलिए ऐपल ज्यादा टेक्निकल लोगों को हायर करता है। अगर आप भी कोडिंग सीख लेते हैं तो आपको Apple कंपनी में जॉब मिलने में आसानी होगी और आप भी एपल में काम कर सकेंगे।

Apple कंपनी में जॉब के लिए योग्यता। 

  • Apple में काम करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। 
  • भले ही आपके पास एक्सपेरिएंस न हो, लेकिन आपकी नौकरी के अनुसार आपके पास योग्यता होनी चाहिए।
  • आपके पास कुछ इनोवेटिव आइडियाज होने चाहिए जो आपसे इंटरव्यू में पूछे जाते हैं।
  • यदि आप लोगों को नए प्रोडक्ट्स दिखाना पसंद करते है तो सेल्स की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
  • अगर आपके पास प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स हैं तो टेक्निकल सपोर्ट पोजीशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • Apple कंपनी में सॉफ्टवेयर कि जॉब के लिए आपको Software का ज्ञान होना चाहिए।
  • आपको अंग्रेजी बोलना लिखना और पढ़ना आना चाहिए। 
  • कोडिंग की जॉब के लिए आपको Swift, C, C++, Java जैसी Language का ज्ञान होना चाहिए। 
  • Apple User Experience की जॉब के लिए डिजाइनिंग पोस्ट के लिए अप्लाई कीजिए।
  • अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है तो आपके लिए नौकरी पाना आसान हो जाएगा।
  • बेहतर होगा कि आपके पास कंप्यूटर साइंस से संबंधित कोई विशेष डिप्लोमा हो।

Apple Store में कौन - कौनसी जॉब होती है?

  • Finance 
  • Education
  • Software
  • Information Security
  • Data Analytics
  • Business And Marketing Job

Finance  Job

APPLE की फाइनेंस जॉब जैसे फाइनेंशियल एनालिस्ट और फाइनेंस मैनेजर के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास फाइनेंस या फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स में डिग्री होनी चाहिए और अगर आपने फाइनेंस में MBA किया है तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।

Education Job

APPLE के EDUCATION JOB के लिए आवेदन करते समय आपके पास Education Instructional Design में डिग्री होनी चाहिए। 

Software Job

सॉफ्टवेयर इंजीनियर आईओएस एप्लिकेशन डेवलपर, गेम डेवलपमेंट सॉल्यूशंस इंजीनियर या फ्रंट एंड इंजीनियर जैसे एप्पल सॉफ्टवेयर जॉब के लिए आपके पास कंप्यूटर साइंस में डिग्री होनी चाहिए और आपको सी ++, जावास्क्रिप्ट, पायथन और एसक्यूएल जैसे प्रोग्रामिंग कौशल का मजबूत ज्ञान होना चाहिए।

Information Security

इसके लिए आपके पास कंप्यूटर विज्ञान, साइबर सुरक्षा में डिग्री होनी चाहिए, साथ ही आपको Authentication प्रोटोकॉल, क्रिप्टोग्राफी, Security Architecture and Compliance गहरा ज्ञान होना चाहिए।

Data Analytics

डेटा और एनालिटिक्स जॉब के लिए एप्लाइड मैथ, बिजनेस एनालिटिक्स इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस ऑपरेशन रिसर्च या स्टेटिस्टिक्स और इस पद से संबंधित स्किल्स और डिग्री होना आवश्यक है।

Business And Marketing Job

इसमें आपको Business और Apple के प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग से सम्बंधित काम करना होता है बिजनेस और मार्केटिंग जॉब के लिए आपके पास MBA की डिग्री जरूरी है।

Apple कंपनी में जॉब अप्लाई करने से पहले क्या करें। 

  • सबसे पहले आपको अपना Resume बनाना होगा, जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी बतानी होगी।
  • आपका नॉलेज क्या है, यह सभी रिज्यूमे में बताना जरूरी है।
  • आप ऊपर बताए अनुसार अपनी नौकरी चुनें और नौकरी के लिए अप्लाई करें।
  • लिंक्डइन और Indeed जैसी वेबसाइटों पर अपना जॉब प्रोफाइल बनाएं। 
  • इसके बाद आप अपनी शिक्षा के अनुसार नौकरी खोज कर भीअप्लाई कर सकते हैं।

Apple कंपनी में जॉब कैसे अप्लाई करें। 

एपल में कई पदों पर टेक्निकल स्पेशलिस्ट, स्टोर लीडर, सीनियर मैनेजर, ऑपरेशंस एक्सपर्ट, फर्मवेयर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, DevOps इंजीनियर, क्लाउड डेवलपर, प्रोडक्ट मैनेजर आदि के पदों पर भर्ती निकलती रहती है  जिसके लिए आपकी योग्यता है आप इनमें से किसी भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं ये सभी जॉब वैकेंसी ऐप्पल के आधिकारिक जॉब पोर्टल पर उपलब्ध हैं जहां आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जा सकते हैं।


Apple कंपनी में जॉब में कितनी सैलरी मिलती है।

Apple में स्टार्टिंग सैलरी 25000 से 1 लाख तक होती है और यह आपकी पढ़ाई और मेहनत पर निर्भर करता है कि आपकी सैलरी और कितनी बढ़ सकती है। अगर आप अच्छा काम करते हैं तो आपको एप्पल हेड ऑफिस में नौकरी मिल सकती है जहां आपकी सैलरी 2 लाख से ज्यादा हो सकती है।


यह भी पढ़ें। 

FAQ - Apple Company Me Job Kaise Paye


Q.1 क्या एप्पल के इंटरव्यू कठिन होते हैं?

Ans - हाँ एप्पल कंपनी का इंटरव्यू कठिन होता है लेकिन आप कड़ी मेहनत और अपने  ज्ञान से साक्षात्कारकर्ता (Interviewer) को प्रभावित कर सकते हैं और इंटरव्यू में सफल हो सकते है। 

Q.2 एप्पल कंपनी का मालिक कौन है ?

Ans - Apple Inc. की स्थापना 1976 में स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज्नियाक और रोनाल्ड वेन द्वारा Apple पर्सनल कंप्यूटर को विकसित करने और बेचने के लिए की गई थी।

Q.3 एप्पल कंपनी कहाँ की है ?

Ans - Apple कंपनी की शुरुवात संयुक्त राज्य अमेरिका में 1 अप्रैल 1976 को बनी थी। 

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट Apple Company Me Job Kaise Paye जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। Apple Company Me Job Kaise Paye इस पोस्ट में हमने इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now