एयर होस्टेस के लिए सब्जेक्ट » एयर होस्टेस बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लें।

क्या आप भी एयर होस्टेस बनना चाहती हैं? यह वाकई महत्वपूर्ण और रोमांचक नौकरी हो सकती है। लाखों युवा इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं क्योंकि यह स्थायी रूप से उन्हें ऊंचाईयों तक ले जा सकती है।

लेकिन, एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि Air Hostess Banne Ke Liye Konsa Subject Le इस आर्टिकल में, हम यह बात करेंगे कि कौनसे सब्जेक्ट्स आपको एयर होस्टेस बनने के लिए मदद कर सकते हैं और क्यों यह महत्वपूर्ण है।

तो पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

एयर होस्टेस बनने के लिए कौनसा कोर्स करें ?
Air Hostess Kaise Bane


Table of Contents (toc)


 Air Hostess Banne Ke Liye Konsa Subject Le

दसवीं कक्षा के बाद छात्रों को आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस में से किसी एक स्ट्रीम को चुनना होता है अगर आप Air Hostess बनना चाहती हैं तो 10वीं के बाद कोई भी सब्जेक्ट ले सकती हैं बस आपको अंग्रेजी सब्जेक्ट लेना जरुरी है जोकि हर स्ट्रीम में होता है। 

आप 12 वीं में किसी भी स्ट्रीम से स्टडी कर सकती है Air Hostess बनने के लिए आपको कुछ डिप्लोमा कोर्स करने होते हैं इसके बाद आप आसानी से एयर होस्टेस बन सकती हैं।

इन कोर्स में एडमिशन लिखित परीक्षा, ग्रुप चर्चा और पर्सनल इंटरव्यू आदि के आधार पर किया जाता है।


यह भी पढें - Air Hostess Banne Ke Liye Qualification Kya Honi Chahiye


एयर होस्टेस बनने के लिए कौनसा कोर्स करें ?

एयर होस्टेस बनने के लिए आपको एयर होस्टेस का कोर्स करना होगा। यह कोर्स आप 12वीं पास करने के बाद कर सकते हैं सर्टिफिकेट कोर्स 6 महीने से 1 साल, डिप्लोमा कोर्स 1 साल और डिग्री कोर्स 3 साल का होता है।

एयर होस्टेस बनने के लिए हम निचे आपको डिप्लोमा कोर्स और कोर्स करवाने वाले इंस्टिट्यूट के बारे में जानकारी दे रहे है।








































डिप्लोमा कोर्स कोर्स करवाने वाला इंस्टिट्यूट कोर्स का समय 
एविएशन हॉस्पिटैलिटी और ट्रेवल मैनेजमेंट Frankfinn इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, चेन्नई11 महीने
एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स इन एविएशन, हॉस्पिटैलिटी ट्रेवल एंड कस्टमर सर्विस फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग6 महीने
एडवांस्ड डिप्लोमा इन केबिन क्रू एंड एयरलाइन मैनेजमेंटपीटीसी एविएशन अकादमी 3-6 महीने- फास्ट ट्रैक 12 महीने- रेगुलर
डिप्लोमा इन केबिन क्रू ट्रेनिंग रेमो इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ एविएशन1 साल
डिप्लोमा इन एयरलाइन मैनेजमेंटरेमो इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ एविएशन1 साल
एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स इन एयरपोर्ट ग्राउंड सर्विसफ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग11 महीने
 

इस कोर्स में आपको हवाई जहाज में यात्रियों की सेवा, सुरक्षा, कम्युनिकेशन, व्यवहार, आदि के बारे में सिखाया जाता है।


एयर होस्टेस बनने के लिए आपको कुछ गुण होने चाहिए, जैसे कि:

अच्छी पर्सनालिटी।

आपको स्वस्थ, समझदार, और मुस्कुराता हुआ होना चाहिए।

अच्छी कम्युनिकेशन स्किल। 

आपको कम से कम हिंदी और अंग्रेजी में फ्लूएंट होना चाहिए। साथ ही, आपको कुछ अन्य भाषाओं में भी कुछ आदर्श वाक्य (Basic Phrases) पता होने चाहिए।

जिम्मेदारी। 

आपको हवाई जहाज में यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना होता है। आपको आपात स्थिति में शांति बनाए रखना होता है। आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर काम करना होता है।


एयर होस्टेस का कोर्स करने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी, जैसे कि:

  • उम्र - आपकी उम्र 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए।
  • लंबाई - आपकी लंबाई कम से कम 157.5 सेंटीमीटर (5.2 Feet) होनी चाहिए।
  • एयर होस्‍टेस कोर्स के लिए अविवाहित (Unmarried) होना जरूरी है।
  • वजन - आपका वजन BMI (Body Mass Index) के हिसाब से संतुलित (Balanced) होना चाहिए।
  • दृष्टि - आपकी दृष्टि (आँखों की रोशनी) 6/6 (Normal Vision) होनी चाहिए।
  • स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य (Health) मेडिकल परीक्षा (Test) में पास होना चाहिए।
  • पासपोर्ट - आपके पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए।
  • कम्युनिकेशन स्किल - आपको कम से कम हिंदी और अंग्रेजी में फ्लूएंट होना चाहिए।

एयर होस्टेस कोर्स फ्री कितनी होती है ?

एयर होस्टेस कोर्स की फीस संस्थान के अनुसार अलग-अलग होती है। आम तौर पर, सर्टिफिकेट कोर्स की फीस 50,000 से 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है। डिप्लोमा कोर्स की फीस 1.5 से 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है। डिग्री कोर्स की फीस 3 से 6 लाख रुपये तक हो सकती है।


एयर होस्टेस कोर्स में एडमिशन कैसे ले ?

सबसे पहले, आपको अपनी योग्यता, उम्र, हाइट, आंखों की रोशनी, पासपोर्ट, भाषा, स्वास्थ्य, लोकेशन, आदि के अनुसार एयर होस्टेस के कोर्स का चुनाव करना होगा।
फिर, आपको एयर होस्टेस के कोर्स प्रदान करने वाले संस्थान की लिस्ट में से अपनी पसंद का संस्थान चुनना होगा।
उसके बाद, आपको संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में अप्लाई करना होगा। यह जानकारी आपको संस्थान की वेबसाइट पर मिलेगी।
आपको लिखित परीक्षा, ग्रुप चर्चा, मौलिकता परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, एप्टीटुड परीक्षा, इंटरव्यू, प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रमाण पत्र, ट्रेनिंग, आदि प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आपको एडमिशन के समय एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा।


एयर होस्टेस कोर्स के लिए भारत के टॉप इंस्टिट्यूट। 

  1. Frankfinn Institute of Air Hostess Training
  2. Bombay Flying Club College of Aviation
  3. Universal Aviation Academy
  4. Jet Airways Training Academy
  5. Indigo Training Centre
  6. Air Hostess Academy (AHA)
  7. Indira Gandhi Institute of Aeronautics (IGIA)
  8. Air Hostess Academy, Chandigarh
  9. Rajiv Gandhi Memorial College of Aeronautics, Jaipur
  10. Air Hostess Academy, New Delhi

एयर होस्टेस कौनसे एयरलाइन  में जॉब मिलती है। 

एयर होस्टेस की आवश्यकता लगभग सभी एयरलाइन्स में होती है लेकिन हम यहाँ पर कुछ एयरलाइन्स की लिस्ट दे रहे हैं जिनमें आप Air Hostess जॉब के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 
  • स्पाइस जेट एयरलाइन
  • जेट एयरवेज
  • गो एयर
  • इंडिगो एयरलाइन
  • इंडियन एयरलाइन
  • विस्तारा एयरलाइन
  • क़तर एयरवेज
  • ब्रिटिश एयरवेज
  • एयर इंडिया
  • एयर एशिया इंडिया
  • अलायन्स एयर 
  • स्टार एयर 
  • गो फर्स्ट एयरलाइन

Air Hostess की सैलरी कितनी होती है ?

एयर होस्टेस की सैलरी कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि एयरलाइंस कंपनी, पोस्ट, एक्सपीरियंस, इन्सेंटिव और अन्य सुविधाएं।

आम तौर पर, एक Air Hostess की महीने की सैलरी 25 से 40 हजार रुपये तक हो सकती है। Domestic Airline में, थोड़े सीनियर पोस्ट वालीं Air Hostesses की सैलरी 50 से 75 हजार रुपये तक हो सकती है। International Airline में, उच्च पद पर कार्यरत Air Hostesses की Salary 2-3 लाख रुपये महीने तक भी हो सकती है।


Air Hostess की Salary पोस्ट के हिसाब से रहती है। 

  1. Cabin Crew – INR 3,60,000 से  4,32,000
  2. Customer Service Agent (Ground Staff) – INR 3,60,000 से  4,32,000
  3. Senior Air Hostess – INR 5,04,000 से 7,35,000
  4. Ground Attendant – INR 5,04,000 से 7,02,000
  5. Flight Attendant – INR 5,50,000 से 8,25,000

FAQ - Air Hostess Banne Ke Liye Konsa Subject Le


Q.1 एयर होस्टेस कोर्स कितने साल का होता है ?

Ans - एयर होस्टेस कोर्स की अवधि आपके चुने गए कोर्स पर निर्भर करती है सर्टिफिकेट कोर्स 6 महीने से 1 साल, डिप्लोमा कोर्स 1 साल और डिग्री कोर्स 3 साल का होता है।


Q.2 एयर होस्टेस के लिए कितनी हाइट चाहिए ?

Ans - एयर होस्टेस बनने के लिए आपकी हाइट कम से कम 157.5 सेंटीमीटर (5.2 Feet) होनी चाहिए।


Q.3 एयर होस्टेस बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना चाहिए ?

Ans - अगर आप Air Hostess बनना चाहती हैं तो 10वीं के बाद किसी भी स्ट्रीम में कोई भी सब्जेक्ट ले सकती हैं बस आपको अंग्रेजी सब्जेक्ट लेना जरुरी है।


Q.4 एयर होस्टेस बनने के लिए कितने पैसे लगते हैं ?

Ans - एयर होस्टेस कोर्स की फीस संस्थान के अनुसार अलग-अलग होती है। आम तौर पर, सर्टिफिकेट कोर्स की फीस 50,000 से 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।


निष्कर्ष।


इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको Air Hostess Banne Ke Liye Konsa Subject Le और Air Hostess Banne Ke Liye Konsa Course Kare, कॉलेज, फीस के बारे पूरी जानकारी दी है।

एयर होस्टेस बनने का सपना हर किसी का हो सकता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ सपना ही काफी नहीं है. आपको मेहनत, समर्पण, योग्यता, स्किल  और प्रमाणपत्र की ज़रूरत होती है।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी अगर आपको हमारी पोस्ट में कुछ सुधार की ज़रूरत महसूस होती है, तो हमें ज़रूर कमेंट बॉक्स में फीडबैक दें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now