सरकारी हॉस्पिटल में जॉब कैसे पाए | हॉस्पिटल में पर्ची काटने की जॉब

नमस्कार दोस्तों, अगर आप हॉस्पिटल में जॉब करना करना चाहते हैं और मेडिकल लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं यह आर्टिकल आप के लिए ही है।

आज के समय में लगभग बहुत से लोग हॉस्पिटल में नौकरी करना चाहते हैं, क्योंकि हॉस्पिटल में काम करने के लिए अच्छी खासी सैलरी मिल जाती है

तो दोस्तों Sarkari Hospital Me Job Kaise Paye और प्राइवेट तथा सरकारी हॉस्पिटल में पर्ची काटने की जॉब के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आपको पूरी जानकरी मिल सके।

Sarkari Hospital me Job Kaise Paye
Hospital Jobs


Table of Contents (toc)


Sarkari Hospital me Job Kaise Paye

सरकारी हॉस्पिटल में कई तरह की जॉब होती हैं, ऑफिस का काम, काउंटर पर बैठकर पर्ची बनाना, या सफाई कर्मचारी, यह जॉब आप सामान्य योग्यता के आधार पर पा सकते है यानि आप 10वी, 12वी के बाद भी इन जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते है। 

इसके अलावा एक सरकारी हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, नर्स और वार्ड बॉय भी होते हैं  इसके लिए संबंधित योग्यता की आवश्यकता होती है।

इसके ऊपर फिर डॉक्टर होते है इसके लिए मेडिकल फील्ड की योग्यता की आवश्यकता होती है तभी आप एक सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

अगर आप सरकारी हॉस्पिटल में जॉब करना चाहते है, और जिस भी पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उस से संबंधित क्षेत्र में पढाई करनी होगी, जो देश के विभिन्न मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा प्राप्त की जा सकती है, तो आप जिस पोस्ट में जाना चाहते हैं पहले उससे संबंधित योग्यता प्राप्त करें।

उसके बाद जब हॉस्पिटल में जॉब निकले तो आप उसमें कोशिश करे आपको सरकारी हॉस्पिटल में जॉब जरूर मिलेगी।


हॉस्पिटल में कौन - कौनसी पोस्ट होती है। 

अगर आप हॉस्पिटल में नौकरी चाहते हैं तो आप नीचे दी गई लिस्ट चेक कर सकते हैं और उसके बाद आप आसानी से इन जॉब्स के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं।

हॉस्पिटल गार्ड की नौकरी।

अगर आप अस्पताल में गार्ड की नौकरी करना चाहते हैं तो यह आसान काम है इसके लिए आप अपने नजदीकी अस्पताल से बात कर सकते हैं या सुरक्षा गार्ड एजेंसियों से बात करके किसी भी अस्पताल में गार्ड की नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हॉस्पिटल में वार्ड बॉय की नौकरी। 

अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी के लिए इंटरव्यू देना होता है, इस पद के लिए हर शहर के अस्पताल द्वारा ऑनलाइन वैकेंसी भी निकाली जाती है, इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इसके अलावा आप अपने नजदीकी हॉस्पिटल में जॉब वेकन्सी देखने के लिए गूगल पर Hospital Ward Boy Jobs Near Me सर्च करके Hospital Job Vacancy की जानकारी पा सकते हैं।

सरकारी हॉस्पिटल में पर्ची काटने की जॉब कैसे पाए। 

दोस्तों आपको बता दें कि अगर आपको सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने की जॉब मिल जाती है तो आपको इसमें अच्छी सैलरी मिलती है। 

सरकारी हॉस्पिटल में स्लिप कटर (पर्ची काटने) की जॉब के तहत कंपाउंडर बनने के लिए नीचे दिए गए स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया का पालन करें।
  • सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने की नौकरी पाने के लिए आपको साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास करनी होगी या फिर ग्रेजुएशन पूरा करना होगा।
  • 12वीं पास करने के बाद या ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आपको सरकारी अस्पतालों में कंपाउंडर भर्ती के लिए आवेदन करना होता है भर्ती की जानकरी के लिए आप हॉस्पिटल की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है इसके लिए आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं या ऑनलाइन जॉब पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद आपको प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद आपको मुख्य परीक्षा में शामिल होना होता है।
  • मुख्य परीक्षा पास करने के बाद आपका इंटरव्यू लिया जाता है। हालांकि कुछ राज्यों में इंटरव्यू की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इंटरव्यू में सफल होने के बाद आपका मेडिकल और फिजिकल टेस्ट लिया जाता है।
  • अब आपके सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाता है।
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद 1 से 2 महीने तक अस्पताल में पर्ची कैसे काटते हैं इसकी ट्रेनिंग दी जाती है और उसके बाद आपको सरकारी हॉस्पिटल में पर्ची काटने की नौकरी के तहत कंपाउंडर का पद मिल जाता है।

हॉस्पिटल में पर्ची काटने की जॉब में कितनी सैलरी मिलती है ?

अगर आपको सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने (कंपाउंडर) का काम मिलता है तो इसके लिए आपको ₹18000 से ₹28000 रूपए प्रति माह की शुरूआती सैलरी मिल सकती है वहीं अगर आपको किसी प्राइवेट अस्पताल में पर्ची काटने का काम मिलता है तो आपको ₹10000 से ₹12000 प्रति माह शुरुआती सैलरी मिलती है।

अस्पताल में नौकरी पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज। 

यदि आप किसी भी अस्पताल में नौकरी चाहते हैं, तो आपको निश्चित रूप से नीचे बताए गए कुछ बुनियादी आवश्यकताओं और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

अगर आप डॉक्टर के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं तो जीव विज्ञान या विज्ञान के किसी भी विषय से बारहवीं पास होना चाहिए।

यदि आप किसी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के रूप में नियुक्त होना चाहते हैं, तो आपको अपने द्वारा किए गए मेडिकल कोर्स में डिप्लोमा, डिग्री की आवश्यकता होगी।

आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे बेसिक केवाईसी दस्तावेज होना बहुत जरूरी है।

अगर आप किसी हॉस्पिटल में बड़ी पोस्ट पर काम करना चाहते हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री लेनी होगी।

अस्पताल में भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 30 साल होनी चाहिए, इसके अलावा कुछ केटेगरी के लोगों को सरकारी हॉस्पिटल में सरकार द्वारा उम्र में छूट भी दी जाती है।

अस्पताल में जॉब के लिए उम्मीदवार के पास निश्चित शैक्षिक योग्यता होना आवश्यक है, इसके अलावा कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कुछ पदों पर केवल इंटरव्यू लेने के बाद भी नियुक्त किया जाता है।

अस्पताल में काउंटर मैनेजर, वेटर, स्लिप कटर आदि पदों के लिए कुछ बेसिक डॉक्युमेंट्स का होना जरूरी है अगर आपके पास बेसिक दस्तावेज हैं और आप काम अच्छे से करना जानते हैं तो आपको हॉस्पिटल में नौकरी मिल जाएगी।


हॉस्पिटल में वार्ड बॉय की जॉब।  

सबसे पहले आपको हाई स्कूल पूरा करना चाहिए। 

एक वार्ड बॉय अस्पताल या नर्सिंग होम में काम करता है, उसे पता होना चाहिए कि एक संगठन के रूप में सभी के साथ मिलकर कैसे काम करना है।

संगठित होने से डॉक्टरों कार्यालय के कर्मचारियों, रोगियों और उनके परिवारों के साथ सहयोग करते हुए अपना काम ठीक से करना भी आसान हो जाता है।

कुछ अस्पतालों में वार्ड बॉय जॉब के लिए आवश्यक है कि आवेदक प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, आदि का उपयोग करने के लिए प्रमाणन परीक्षा उत्तीर्ण करें।

ये कोर्स आमतौर पर तीन से चार घंटे की अवधि के होते हैं।

हॉस्पिटल में वार्ड बॉय जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए अपने नजदीकी अस्पताल, क्लीनिक आदि में खाली पदों की जानकारी लेते रहें।

सरकारी हॉस्पिटल में निकली जॉब वेकन्सी पर नजर रखें।

प्राइवेट हॉस्पिटल में वार्ड बॉय जॉब के लिए आप किसी भरोसेमंद जॉब कंसल्टेंट की मदद ले सकते हैं।


FAQ - Sarkari Hospital Me Job Kaise Paye


Q.1 हॉस्पिटल में पर्ची काटने वाले को क्या कहते हैं?

Ans - हॉस्पिटल में पर्ची काटने वाले को (स्लिप कटर) कंपाउंडर कहते हैं। 


Q.2 किस तरह का डॉक्टर सबसे ज्यादा कमाता है?

Ans - सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रोस्थोडॉन्टिस्ट भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले डॉक्टर हैं।


निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट Sarkari Hospital Me Job Kaise Paye और प्राइवेट तथा सरकारी हॉस्पिटल में पर्ची काटने की जॉब कैसे पाए जरूर पसंद आई होगी।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। सरकारी हॉस्पिटल में जॉब कैसे पाएं और प्राइवेट तथा सरकारी हॉस्पिटल में पर्ची काटने की जॉब कैसे पाए इस पोस्ट में हमने इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है।


यह भी पढ़ें - ANM क्या होता है ए एन एम के कार्य और योग्यता। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now