D.Ed कोर्स क्या है और D ed Me Kitne Subject Hote Hai

नमस्ते दोस्तों! आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम एक ऐसे शिक्षा पाठ्यक्रम के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपकी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। हाँ, हम बात कर रहे हैं "डी.एड." (D.Ed.) कोर्स के बारे में।

शायद आपने इसके बारे में सुना हो, लेकिन D.ed Course Kya Hai और D ed Me Kitne Subject Hote Hai इस ब्लॉग पोस्ट में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। 

तो चलिए, आगे बढ़ते हैं और जानते हैं "डी.एड." कोर्स के बारे में विस्तार से।

D ed Me Kitne Subject Hote Hai
D.ed Course Kya Hai


Table of Contents (toc)


D.ed Course Kya Hai

D.Ed का फुल फॉर्म Diploma in Education होता है जिसमें छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता और कौशल प्राप्त करने का एक मौका मिलता है। यह 2 साल का कोर्स होता है। 

डी.एड. कोर्स आपके शिक्षा क्षेत्र में सहायता करने वाला एक कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद, आपको शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त होता है, जिसमें आपको 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। अगर आप इस कोर्स को पूरा कर लेते हैं, तो आप प्राइवेट, सरकारी स्कूल में शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षक के पद पर कार्य कर सकते हैं।

D.Ed कोर्स के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

D.Ed. कोर्स में प्रवेश के लिए आपको 12वीं कक्षा में कम से कम 50% से पास होना आवश्यक है।

साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास हो।

D.Ed कोर्स के लिए आपकी आयु 17 से 35 साल तक होनी चाहिए।

D.Ed. कोर्स करने के लिए विभिन्न कॉलेजों में अलग-अलग प्रक्रियाएँ होती हैं। कई कॉलेजों में आपसे प्रवेश परीक्षा ली जाती है, और इसके आधार पर आपको काउंसलिंग के माध्यम से D.Ed. कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। यह परीक्षा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीकों से आयोजित की जाती है।

D ed Me Kitne Subject Hote Hai

डी.एड. कोर्स चार सेमेस्टरों में विभाजित किया जा सकता है। इसमें शिक्षा मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कला, साहित्य, बच्चों की शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आदि के बारे में पढ़ाया जाता है।

जिनमें से प्रति सेमेस्‍तर में 4-5 सब्जेक्‍स होते हैं । D.Ed कोर्स में कुछ प्रमुख सब्जेक्‍स हैं:

  • Education in Emerging Indian Society
  • Educational Psychology
  • Child Development and Learning
  • Curriculum and Pedagogy
  • Secondary Education: Issues and Problems
  • Information and Communication Technology
  • Methods of Teaching
  • Microteaching
  • School Experience Programme
  • Work Experience and Art Education

D.Ed कोर्स में एडमिशन कैसे लें ?

  1. D.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए आपको कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है।
  2. अगर आप एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेंगे तो आपको कॉलेज एडमिशन में जाता है। 
  3. कई कॉलेजो में बिना एंट्रेंस एग्जाम लिए भी एडमिशन दिया जाता है यह आपके कॉलेज पर निर्भर करता है। 

D.Ed कोर्स की फीस कितनी होती है ?

D.Ed कोर्स की फीस अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के अनुसार भिन्न-भिन्न होती है । D.Ed कोर्स की औसत फीस 50,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है, जो कि आपके चुने हुए संस्थान पर निर्भर करती है।

D.Ed कोर्स के बाद क्या करें ?

टीचर

D.Ed कोर्स के बाद, आपको शिक्षक के रूप में काम करने का मौका मिलता है । आप प्राइवेट और सरकारी तथा निजी स्तर पर Teacher ( शिक्षक ) का कार्ये कर सकते हो । 

D.Ed कोर्स के बाद, आप TET (Teacher Eligibility Test) और CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam को पास करने के बाद, आप देश में कहीं भी किसी भी स्कूल में Job करके 1 से 8 Class तक के छात्रों को पढ़ा सकते हो ।

TET और CTET Exam में, आपको Child Development and Pedagogy, Language I, Language II, Mathematics, Environmental Studies, से  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं ।

TET Exam हर स्टेट में होता है, CTET Exam सेंट्रल स्कूलों में Job पाने के लिए होता है ।

खुद का विद्यालय खोलना।

दूसरा ऑप्शन है अपना खुद का विद्यालय खोलना। आप D.Ed कोर्स के बाद व्यापारिक और प्रशासनिक कौशल प्राप्त करते हैं जो आपको अपने खुद के स्कूल का मैनेजमेंट करने में मदद करेंगे।

सरकारी/गैर-सरकारी संगठन में अप्लाई। 

D.Ed कोर्स आपको सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में शिक्षा संबंधित पदों के लिए योग्यता प्रदान करता है। आप विभिन्न संगठनों में शिक्षा निगरानी, पाठ्यक्रम विकास या शैक्षणिक सहायता के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पढाई जारी रखना।

आप D.Ed कोर्स के बाद अपने शिक्षा कार्य में और ऊंचाईयों को छूने के लिए पढाई जारी रख सकते हैं। आप पढ़ाई करके ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट (B.Ed या M.Ed) कर सकते हैं और उच्चतर स्तरीय शिक्षा के लिए अधिक योग्यता प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - B.Ed Ke Baad Teacher Kaise Bane

D.Ed कोर्स के बाद सैलरी कितनी मिल सकती है ?

डी.एड (D.Ed) कोर्स के बाद सैलरी का मामला प्रत्येक व्यक्ति और स्थान के आधार पर अलग होता है। इसके कई कारक हो सकते हैं जैसे अनुभव, क्षेत्र, शिक्षा संस्थान का प्रकार, लोकेशन आदि। 

सामान्य रूप से, डी.एड के बाद नौकरी पाने पर सैलरी की आमतौर पर शुरुआती सीमा 20,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। यह आपके क्षेत्र और संस्थान की आपूर्ति और मांग पर निर्भर करेगी। 

जब आपका अनुभव बढ़ता है और आपके पास अधिक योग्यता होती है, तो आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। जो व्यक्ति अच्छे काम के लिए प्रस्तुत होता है और अच्छे परिणाम प्रदान करता है, उसकी सैलरी भी बढ़ती जा सकती है।

FAQ - D.ed Course Kya Hai

Q1. D.Ed कोर्स का पूरा नाम क्या है?

Ans - D.Ed कोर्स का पूरा नाम Diploma in Education है D.Ed कोर्स को Basic Training Certificate, Primary Teachers Certificate, Elementary Teacher Education, आदि के नाम से भी जाना जाता है ।

Q2. D.Ed कोर्स में एडमिशन पाने के लिए योग्यता मानदंड क्या है?

Ans - D.Ed कोर्स में प्रवेश पाने के लिए, आपको 10+2 में कम से कम 50% अंक प्राप्‍त करना होता है।

Q3. D.Ed कोर्स में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

Ans - डी.एड. कोर्स चार सेमेस्टरों में विभाजित (डिवाइड) किया जा सकता है। इसमें शिक्षा मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कला, साहित्य, बच्चों की शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। जिनमें से प्रति सेमेस्‍तर में 4-5 सब्जेक्‍स होते हैं ।

Q4. D.Ed कोर्स के बाद कौन-कौन सी जॉब्स मिलती हैं?

Ans - D.Ed कोर्स के बाद, आपको प्राथमिक स्तर पर शिक्षक के रूप में काम करने का मौका मिलता है । आप सरकारी या निजी स्कूलों, प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स, लाइब्रेरियां, एजुकेशनल काउंसलिंग, कंटेंट राइटिंग, आदि में जॉब पा सकते हैं । D.Ed कोर्स के बाद, आपकी सैलरी Rs. 2,50,000 से Rs. 5,50,000 प्रतिवर्ष तक हो सकती है ।

Conclusion

इस ब्लॉग पोस्ट में आपने डी.एड कोर्स के बारे में जाना है कि D.ed Course Kya Hai, इसके लिए योग्यता क्या है, D ed Me Kitne Subject Hote Hai इसके बाद करियर विकल्प क्या हैं। आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आपको अपने सपनों का करियर चुनने में मदद मिली होगी।

डी.एड कोर्स एक प्रमुख कोर्स है, जो शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित लोगों के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान करता है। इस कोर्स से आप प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ाने में संतुष्टि प्राप्त कर सकते हैं।

इस कोर्स के माध्यम से, छात्र शिक्षा की मूल बातें सीखते हैं और यह कोर्स जो उन्हें एक आदर्श शिक्षक बनने के लिए तैयार करता हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को Share करें और अगर आपका कोई D.Ed कोर्स से सम्बंधित Question हो तो हमे नीचे Comment करके पूछ सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now