ITI के बाद क्या करें और आईटीआई करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है

हेलो दोस्तों यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आईटीआई करने के बाद कौन सी जॉब करनी चाहिए तो आप इस आर्टिकल को पढ़ कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

आईटीआई करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है
आईटीआई ट्रेड सैलरी 


Table of Contents (toc)


आईटीआई करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है ?

आईटीआई का पूरा नाम Industrial Training Institute होता है ITI में हर साल स्टूडेंट्स काफी संख्या में एडमिशन लेते हैं एडमिशन लेने से पहले या पढाई के समय स्टूडेंट्स के मन में रोजगार से सम्बंधित सवाल आता  हैं

इस सवाल का उत्तर एक लाइन में दें तो आपको आईटीआई करने के बाद रेलवे, आर्मी, स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और अन्य सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में जॉब मिल जाती है।

चलिए आगे बढ़ते है और जानते है आईटीआई का कौनसा कोर्स करने से कौनसी जॉब मिलती है 


आईटीआई में सबसे अच्छा कोर्स (ट्रेड) कौन सा है। 

आईटीआई का क्षेत्र काफी बड़ा है और इसमें काफी सारे कोर्स हैं जिनमें से 5 प्रमुख कोर्स के नाम आप यहाँ देख सकते हैं। 

1. Fitter

इस कोर्स में पाइप की फिटिंग, ड्रिलिंग और बिल्डिंग का निरीक्षण करना और नापाई का काम सिखाया जाता है इसमें मशीन की मरम्मत कैसे करेंगे बोल्ट के साथ कैसे असेंबल करें इस प्रकार के कार्य को फिटर ट्रेड में सिखाया जाता है।


2. Electrician

जैसे कि इसके नाम से ही पता लगता है इसमें आपको  बिजली से सम्बंधित कोर्स करवाया जाता है। जैसे पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन सिस्टम, इंसुलेटर्स, कैपेसिटर्स और इलेक्ट्रिकल सर्किट, इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे- पंखा, फ्रीज़, पम्पस, मोटर्स, ट्रांसफार्मर्स डीसी/एसी सिस्टम से सम्बंधित जानकारी दी जाती है ।



3. Wireman

इसमें आपको वायरिंग से संबंधित जानकारी दी जाती है जैसे की वायर इनस्टॉल करना वायर रिपेयर पर वायर बदलनाजैसे काम की ट्रेनिंग दी जाती है।



4. Machinist

इसमें आपको मशीन के औजारों का उपयोग करके कलपुर्जे बनाने का काम सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप MNC यानि मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब प्राप्त कर सकते है।

 

5. Tractor Mechanic

जैसे कि इसके नाम से ही पता लगता है इसमें आपको  ट्रेक्टर से सम्बंधित जानकारी दी जाती है जैसे की ट्रेक्टर रिपेयर, ट्रेक्टर के पार्ट्स और इंजन रिपेयर करना अदि। 

आईटीआई में  इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के कोर्स कर सकते हैं इसलिए आपको जॉब भी आपके कोर्स के अनुसार मिलती है

जैसे की Electrician को बिजली से सम्बंधित जॉब और Machinist को मशीन के औजारों का उपयोग करके कलपुर्जे बनाने का काम दिया जाएगा।


आईटीआई करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है ?

आईटीआई करने के बाद अगर आप किसी कंपनी में जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी आपके काम और कंपनी के अनुसार दी जाएगी आपको शुरुआत में 10000 से लेकर 15000 तक सैलरी मिल जाती है यह निर्भर करता है की आप किस कंपनी में काम कर रहे हैं।


निष्कर्ष।

आपको हमारी यह पोस्ट ITI करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है कैसी लगी अगर आपको ITI के बाद क्या करें यह समझने में कोई समस्या है तो  हमे कमेंट करके जरूर बताए।

हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now