CID Officer कैसे बने जानिए सीआईडी ऑफिसर सैलरी योग्यता।

नमस्कार दोस्तों, आपने सीआईडी ​​नाम का सीरियल तो जरूर देखा होगा, जिसमें अधिकारी गुपचुप तरीके से अपहरण, हत्या या चोरी के मामले को सुलझाते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि CID Officer Kaise Bane और सीआइडी ऑफिसर सैलरी योग्यता तो आप इस आर्टिकल को पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों ज्यादातर युवा डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो कुछ अलग करना चाहते हैं, कुछ युवा सीआईडी ​​ऑफिसर भी बनना चाहते हैं अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इसकी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।

CID Officer Kaise Bane
CID ऑफिसर कैसे बने 

Table of Contents (toc)


CID ऑफिसर बनने के लिए आपके पास तेज दिमाग, मजबूत शरीर और किसी भी कार्य को हल करने की क्षमता होनी चाहिए तो आइए जानते हैं कि CID Officer बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।


CID Officer Kaise Bane

दोस्तों आपको बता दें कि CID ऑफिसर बनना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, आपको बता दें कि CID ऑफिसर का फुल फॉर्म (Criminal Investigation Department) क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट होता है, यानी यह एजेंसी भारत सरकार के अधीन काम करती है और क्रिमिनल मामले सॉल्व करती है।

ऐसा नहीं है कि सीआईडी ​​पुलिस से अलग है, बल्कि यह एजेंसी पुलिस का गुप्त रूप है। जो मामले ज्यादा संवेदनशील होते हैं उन्हें पुलिस की जगह सीआईडी ​​एजेंसी सुलझाती है तो आइए जानते हैं कि सीआईडी ​​ऑफिसर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।


सीआइडी ऑफिसर बनने के लिए योग्यता। 

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं (10+2) पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में ग्रेजुएट पास होना चाहिए। 
  • अगर आप CID में अच्छी पोस्ट पाना चाहते हैं तो आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • सीआइडी ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 27 वर्ष रखी गई है ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष रखी गई है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 27 वर्ष रखी गई है। एसटी और एससी को बाकी नौकरी की तरह 5 साल की छूट दी गई है।

सीआइडी ऑफिसर बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए।

  1. CID ऑफिसर बनने के लिए पुरुष उम्मीदवार की हाइट 165 सेमी होनी चाहिए।
  2. CID ऑफिसर बनने के लिए महिला उम्मीदवार की हाइट 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 
  3. पुरुष उम्मीदवार का सीना 75 सेमी होना चाहिए।
  4. आपकी आँखों की नजर अच्छी होनी चाहिए आंखों की रोशनी 6/6 होनी जरुरी है।

CID Officer बनने के लिए अप्लाई कैसे करें। 

  • आपको ग्रेजुएशन पास करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है। क्योंकि सीआईडी ​​ऑफिसर की भर्ती यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से की जाती है।
  • जब यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र निकलता है, उस समय आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
  • आवेदन करने के बाद आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
  • लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट होता है।फिजिकल टेस्ट में हाइट और छाती को मापा जाता है।
  • फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों को CID ऑफिसर के लिए चुना जाता है।

CID Officer की भर्ती कैसे होती है?

CID ऑफिसर की भर्ती UPSC परीक्षा के माध्यम से की जाती है। इनका चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है।

CID ऑफिसर के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? यह जानने के बाद आपके मन में यह सवाल होगा कि सीआईडी ​​ऑफिसर का चयन कैसे होता है?


लिखित परीक्षा। 

यह पहले चरण की परीक्षा है, इसमें दो पेपर होते हैं। पेपर एक में कुल 200 अंकों के प्रश्न होते हैं, प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। पेपर दो कुल 400 अंकों का होता है।

प्रश्नों को हल करने के लिए 4 घंटे का समय निर्धारित है। दोनों पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगे।


शारीरिक जाँच। 

लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट होता है। इसमें कैंडिडेट की हाइट, चेस्ट मेजरमेंट होता है। फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।


इंटरव्यू। 

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के बाद इंटरव्यू होता है। फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का चयन CID Officer के लिए किया जाता है।


 CID Officer परीक्षा के लिए सिलेबस क्या है?

  • सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  • व्यावहारिक बुद्धि (Common Sense)
  • मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude)
  • अंग्रेजी की समझ (Understanding of English)

एक उम्मीदवार कितनी बार CID अधिकारी बनने का प्रयास कर सकता है ?

हर सरकारी नौकरी की तरह इसमें भी 4 से 7 बार प्रयास किया जा सकता है, सामान्य वर्ग के उम्मीदवार इसे पास करने के लिए चार बार प्रयास कर सकते हैं।

ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार 7 बार प्रयास कर सकते हैं जबकि एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवार इसे कई बार प्रयास कर सकते हैं यानी इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई सीमा नहीं है।

 CID Officer का क्या काम होता है?

सीआईडी ​​अधिकारी का काम आपराधिक मामलों की जांच करना है जैसे कि राज्य में हो रहे सभी आपराधिक मामलों की जांच करना जैसे चोरी, डकैती, अपहरण, हत्या, बलात्कार जैसे अपराधों की जांच करना CID ​​इन अपराधों की गुप्त या खुफिया तरीके से जांच करती है।

CID Officer की सैलरी कितनी होती है ?

सीआईडी ​​में कई विभाग होते हैं। हर डिपार्टमेंट की सैलरी अलग होती है। एक सीआईडी ​​अधिकारी की औसत सैलरी शुरू में 170,000 रु. से  प्रति वर्ष 200,000 रु. तक हो सकती है।

यह सैलरी उम्मीदवार के अनुभव और स्तर के आधार पर बढ़ती रहती है। एक वरिष्ठ स्तर सीआईडी ​​ऑफिसर की सैलरी 700,000 रूपए से  11,00,000 रूपए  प्रति वर्ष तक हो सकती है।


FAQ - CID Officer Kaise Bane


Q.1 CID Kya Hota Hai?

Ans - CID का फुल फॉर्म Criminal Investigation Department है। हिंदी में इसे 'अपराध जांच विभाग' के नाम से जाना जाता है। अपराध जांच विभाग देश में हो रहे सभी आपराधिक मामलों की जांच करता है। यह राज्य सरकार या उच्च न्यायालय द्वारा संचालित होता है। यह ब्रिटिश सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।


Q.2 मैं 12वीं के बाद सीआईडी ​​कैसे ज्वाइन कर सकता हूं?

Ans - भारत में CID अधिकारी बनने के लिए आपको पहले अपराध विज्ञान में डिग्री पूरी करनी होगी। अगर आपने सीएसई परीक्षा पास कर ली होती तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है । यह आपको यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करने में मदद करेगा और फिर आप सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपराध जांच विभाग (CID) की टीम में शामिल हो सकेंगे।


निष्कर्ष: 

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको सीआईडी ऑफिसर कैसे बने और सीआईडी ऑफिसर बनने के लिए योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस,  सीआईडी ऑफिसर की सैलरी के बारे में पूरी जानकारी दी है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट CID Officer Kaise Bane जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। इस पोस्ट में हमने इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now