Govt ITI Shahpur Himachal Campus Placement 2023

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रांगण में 13.03.2023 को एमसी ऑटोग्राफ प्राइवेट लिमिटेड (सोलन) के लिए मर्ग सर्विस देगी दस्तक l
 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 13.03.2023 को एमसी ऑटोग्राफ प्राइवेट लिमिटेड (सोलन) के लिए मर्ग सर्विस साक्षात्कार के माध्यम से खाली 30 पदों को भरेगी l आगामी 13 मार्च 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से एमसी ऑटोग्राफ प्राइवेट लिमिटेड (सोलन) के लिए मर्ग सर्विस लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं l इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 28 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर,टर्नर, मशीनिस्ट,मोटर मैकेनिक व्हीकल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास तथा जिन युवकों ने डिप्लोमा इन मैकेनिकल में किया हो तथा इसमें 10वीं और 12वीं के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं l 
यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि 13 मार्च 2023 को एमसी ऑटोग्राफ प्राइवेट लिमिटेड (सोलन) के लिए मर्ग सर्विस लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है l कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l उन्होंने बताया कि कंपनी आईटीआई अभ्यर्थियों को 6 महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर तथा उसके उपरांत उन्हें नियमित भी कर देगी l उन्होंने बताया 8 घंटे चयनित आईटीआई युवाओं को ₹11,200 तथा अटेंडेंस बोनस ₹500 मिलेंगे l तो वहीं डिप्लोमा अभ्यार्थियों को ₹11,700 महीना वजीफा तथा अटेंडेंस बोनस ₹500 मिलेगा l इसके उपरांत दसवीं के अभ्यर्थी को ₹10,500 तथा प्लस टू के अभ्यर्थी को ₹10,700 मिलेंगे l इसके अतिरिक्त एक टाइम का खाना कंपनी की तरफ से तथा रहना खुद का होगा l इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2019 से 2022 तक हो (एससीवीटी - एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते है l
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के समूह अनुदेशक ने बताया की कंपनी ट्रैक्टर के ऑटो पार्ट्स बनाती है l उन्होंने बताया कि इस कंपनी में ओवरटाइम रोज मिलेगा तथा इसके एवज में 4 से 5 हजार महीना मिलेगा तथा सैलरी में हर साल 1500 से ₹2000 का मुनाफा होगा l 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Footer Post Ad

ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुप Join Now
ज्वाइन टेलीग्राम ग्रुप Join Now